नयी दिल्ली , दिसम्बर 15 -- तीन देशों ईरान, ब्रुनेई दारुस्सलाम और माइक्रोनेशिया के राजदूतों ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।
राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार इन तीनों देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती मुर्मु के समक्ष अपने परिचय पत्र पेश किये जिन्हें राष्ट्रपति ने स्वीकार किया।
राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपने वाले राजनयिकों में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथली,ब्रुनेई दारुस्सलाम की उच्चायुक्त सिटी अरनीफरिज़ा हाजी मोहम्मद जैनी और माइक्रोनेशिया संघीय राज्यों के राजदूत जॉन फ्रिट्ज शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित