ब्रुसेल्स , मई 11 -- यूरोपीय संघ (ईयू) की कमिश्नर फॉर इनलार्जमेंट मार्टा कोस ने सोमवार को कहा कि अगले सप्ताह संघ यूक्रेन को 90 अरब यूरो (105.7 अरब अमेरिकी डॉलर) के कर्ज पैकेज की पहली किस्त जारी करेगा।
सुश्री कोस ने कहा, "हम सही रास्ते पर हैं और मुझे उम्मीद है कि अगले सप्ताह हम पहली किस्त जारी कर पाएंगे।" ईयू के सदस्य देशों ने 23 अप्रैल को यूक्रेन के लिए 90 अरब यूरो के कर्ज पैकेज को औपचारिक रूप से मंजूरी दी थी।
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने पहले कहा था कि यूक्रेन को इस कर्ज को तभी चुकाना होगा, जब उसे रूस से हर्जाने की रकम मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित