हल्द्वानी , मार्च 19 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को हल्द्वानी कोतवाली में एक संयुक्त पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक (सिटी) मनोज कुमार कत्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों-हल्द्वानी, बनभूलपुरा, मुखानी और काठगोदाम से जुड़े जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों को फैलाने वालों से सतर्क रहने और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि करने पर जोर दिया गया गया।
ईद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
एसपी सिटी द्वारा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, इसके अलावा बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए व्यापारियों और किरायेदारों के सत्यापन पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे त्योहार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित