मुंबई , मार्च 22 -- अभिनेता बाबिल खान ने ईद के मौके पर एक खास पोस्ट साझा करते हुए अभिनेत्री तब्बू द्वारा दिए गए तोहफे की झलक दिखाई।
इंस्टाग्राम पर साझा पोस्ट में बाबिल को तब्बू द्वारा उपहार में दिया गया कुर्ता पहने देखा गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ईद मुबारक, यह कुर्ता तब्बू जी की ओर से उपहार है।"तब्बू, बाबिल के दिवंगत पिता इरफान खान की करीबी सहयोगियों में रही हैं। यह उपहार न केवल त्योहार की खुशी को दर्शाता है, बल्कि इरफान से जुड़े लोगों के साथ बाबिल के गहरे संबंधों को भी उजागर करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित