मुंबई , अगस्त 26 -- ईद-ए-मिलाद के मौके पर बुधवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार बंद रहा।
कारोबारियों ने बताया कि अवकाश का दिन होने के कारण आज मुद्रा बाजार में कोई कामकाज नहीं हुआ। शेयर बाजारों में भी करेंसी डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म पर कारोबार बंद रहा।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 26 पैसे की मजबूती के साथ 95.44 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
कारोबारियों ने बताया कि गुरुवार से बाजार में सामान्य कारोबार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित