हरिद्वार , मार्च 19 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में आगामी ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना झबरेड़ा में शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थानाध्यक्ष झबरेड़ा द्वारा किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, सीएलजी सदस्यों, ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, कानून व्यवस्था का पालन करने तथा पर्व को मिलजुलकर मनाने की अपील की।
बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर भी सतर्क किया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी भ्रामक या अपुष्ट जानकारी को साझा न करें और ऐसी कोई सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहभाग से ही त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित