रांची , मई 28 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने ईद-उल-अज़हा के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई दी।
राज्यपाल श्री गंगवार ने आज लिखा, ईद-उल-अज़हा के अवसर पर आप सभी को दिली मुबारकबाद।
त्याग व बलिदान का प्रतीक यह त्योहार सभी को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है। मैं सभी की तरक्की एवं खुशहाली की कामना करता हूँ।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने लिखा। ईद-उल-अज़हा की सभी को दिली मुबारकबाद।यह मुबारक पर्व त्याग और समर्पण का संदेश देता है।
यह त्योहार सभी के जीवन में अमन, खुशहाली और बरकत लेकर आए, यही दुआ करता हूं।
ईद मुबारक!वहीं श्री मरांडी ने लिखा, ईद-उल-अज़हा मुबारक!यह त्योहार समाज में एकजुटता और सद्भावना को कायम रखे।
#बकरीदस्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने लिखा, ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मुबारक मौके पर मैं झारखंड सहित देशवासियों को दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
यह पर्व त्याग, बलिदान, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।
आइए हम सभी मिलकर अमन, इंसानियत और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लें।
आप सभी की जिंदगी खुशियों, तरक्की और सलामती से भरी रहे।
ईद मुबारक।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित