तिरुवनंतपुरम , जून 19 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) और एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस के बीच कथित वित्तीय लेन-देन से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत शुक्रवार को वीणा विजयन के बैंक लॉकरों की जांच की।

यह जांच तिरुवनंतपुरम में सरकारी आयुर्वेद कॉलेज के पास स्थित एचडीएफसी बैंक की एक शाखा में की गयी। ईडी की टीम ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की सुरक्षा के बीच इस कार्रवाई को पूरा किया।

यह कदम वीणा विजयन के ईडी के कोच्चि कार्यालय में पेश होने के एक दिन बाद उठाया गया है, जहाँ जांचकर्ताओं ने सीएमआरएल-एक्सालॉजिक मामले के संबंध में उनका बयान दर्ज किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित