नयी दिल्ली , फरवरी 26 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में 7.17 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है।
ईडी के पणजी क्षेत्रीय कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि उसने गोवा के नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा उगाचुकु सोलोमन उबाबुको, इन्फिनिटी जॉन उर्फ डेविड उर्फ वेलेंटाइन एजेज़ी और प्रसाद प्रकाश वाल्के के खिलाफ एनडीपीएस अधिनयम के तहत दर्ज शिकायत के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच शुरू की थी।
एनसीबी ने गोवा के असगाओ में स्थित परिसरों से एलएसडी, कोकीन, चरस, गांजा नशीले पदार्थ जब्त किए थे। वाल्के के आवासीय परिसरों की बाद में की गई तलाशी में भी एलएसडी बरामद हुआ था। उसको इससे पहले एनसीबी ने 2018 में और फिर गोवा पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 2023 में विभिन्न मादक पदार्थों की जब्ती से जुड़े अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में गिरफ्तार किया था। वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित