नयी दिल्ली , जून 23 -- प्रवर्तन निदेशालय तमिलनाडु शिक्षक भर्ती परीक्षा में कथित हेरफेर एवं अनियमितता मामले में कई जगहों पर छापेमारी की है।
एजेंसी चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, कोयंबटूर और मदुरै में लगभग 18 जगहों पर तलाशी ली है।
ईडी ने 2017 में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर पीएमएलए जांच शुरू की। पुलिस ने इस केस में 2021 में चार्जशीट दायर की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, अवैध लाभ एवं हेरफेर से जुड़ा है।
सूत्रों के अनुसार, आगे की जांच चल रही है और अधिकारी तलाशी के दौरान ज़ब्त किए गए दस्तावेज़ों एवं डिजिटल सबूतों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित