मुंबई , नवंबर 04 -- महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय ने कथित वित्तीय अनियमितताओं एवं धोखाधड़ी की अपनी जांच के तहत अनिल अंबानी समूह की लगभग 510 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्ति को कुर्क किया है।

कुर्क की गई कुल संपत्तियों में से 247 करोड़ रुपये की संपत्तियां रिलायंस कम्युनिकेशंस बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी हैं जबकि रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस से जुड़ी 263 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई हैं। ईडी ने तमिलनाडु में दो पवन चक्कियों को भी जब्त कर लिया है । इसके साथ ही बैंक खातों की रकम, सावधि जमा, विभिन्न निवेशों और मिलने वाली बकाया राशियों को भी कुर्क किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित