श्रीनगर , जुलाई 03 -- जम्मू-कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बहरीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई युवाओं से कथित ठगी करने के आरोप में श्रीनगर के एक शिक्षा सलाहकार के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वर्ष 2021 के इस मामले में श्रीनगर के जामिया मस्जिद इलाके के आली कदल निवासी फैयाज अहमद जरगर के खिलाफ श्रीनगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया। ईओडब्ल्यू के अनुसार यह मामला एक लिखित शिकायत के बाद दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी श्रीनगर के करानगर में मैसर्स एचआर चॉइस इंटरनेशनल एजुकेशन कंसल्टेंसी चलाता था और उन्होंने शिकायतकर्ता को बहरीन में नौकरी दिलाने का झूठा विश्वास देकर फंसाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित