आसनसोल , अप्रैल 04 -- पश्चिम बर्दवान जिले में कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों ने शनिवार को ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध में अनोखे तरीके से साइकिल पर सवार होकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

दुर्गापुर पूर्व से देबेश चक्रवर्ती, पांडवेश्वर से उत्तम कुमार रॉय और रानीगंज से फैयाज अहमद साइकिल से दुर्गापुर सिटी सेंटर से उप-मंडलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया।

उम्मीदवारों ने कहा कि चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने यह प्रतीकात्मक विरोध किया।

श्री चक्रवर्ती ने कहा कि दुनिया में युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं और केंद्र सरकार लोगों को करों में राहत दिखाकर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद ईंधन के दाम बढ़ेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित