शहडोल , अगस्त 10 -- मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट गांव में ईंट निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब छह बजे की है। मृतकों की पहचान विवेक सिंह गोंड़ (10) और वारिस सिंह गोंड़ (15) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे। ईंट निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात करीब आठ बजे दोनों बच्चों के शव गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। जिला कलेक्टर ने घटना की सूचना मिलते ही मृत दोनों भाइयों के परिवार को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल स्वीकृत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित