कोलकाता , मई 21 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि हावड़ा नगर निगम और बाली नगरपालिका के निकाय चुनाव इस वर्ष के अंत तक आयोजित किए जाएंगे। हावड़ा जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए बुलाई गई एक उच्च स्तरीय समन्वय बैठक को संबोधित करते हुए श्री अधिकारी ने कहा कि एक दशक से अधिक समय से नगर निकाय चुनाव न होने के कारण हावड़ा नगर निगम और बाली नगरपालिका के अंतर्गत नागरिक सेवाएं काफी खराब हो चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित