देहरादून , अप्रैल 12 -- भारतीय वैश्य महासंघ का लोकप्रिय विवाह योग्य युवक युवती सम्मेलन इस बार अधिमास के कारण आगामी 05 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रति वर्ष की तरह आयोजित होगा।

रविवार को महासंघ की महानगर कार्यकारिणी की शिवाजी धर्मशाला में सम्पन्न बैठक बाद प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने यह जानकारी संवाददाताओं को दी।

बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए श्री गोयल ने बताया कि इस बार "विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन" और भी भव्य बनाने के लिये अनेक नये आयाम जोड़े जाएंगें। उन्होंने बताया कि मंगलवार 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून आगमन और जनरल महादेव सिंह मार्ग पर उनके रोड शो का भव्य स्वागत किया जाएगा, क्योंकि यह क्षेत्रवासियों के लिये ऐतिहासिक पूरे जीवन में मिलने वाला महत्वपूर्ण यादगार अवसर होगा।

बैठक में प्रदेश संयोजक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने संगठन का विस्तार करने के लिए नये क्षेत्रों में इकाई गठित करने की घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित