अजमेर , अक्टूबर 29 -- राजस्थान की पूर्व मंत्री एवं अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने दीपावली पर अपना घर स्थानीय उत्पादों से जगमगाने का आमजन का आह्वान किया है।
भदेल ने 'लोकल फार वोकल' की भावना काे अपनाते स्थानीय कारीगरों के हाथ मजबूत करने का आग्रह किया। इससे पहले भदेल ने गुरुवार को वार्ड 52 में अम्बेडकर भवन से बालाजी मंदिर तक 41 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सडक निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सडक की लम्बाई 330 मीटर होगी। सडक के तैयार होने पर क्षेत्रवासियों एवं राहगीरों को सुगम एवं बेहतर आवागमन मिलेगा।
भदेल ने कहा कि भाजपा की इस डबल इंजन की सरकार में हर दिन किसी ना किसी वार्ड में उनके द्वारा सडक, नाली के निर्माण कार्यो का शिलान्यास करके कार्यों को आरम्भ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनावी दौर से पूर्व ही उनके द्वारा यह कार्य स्वीकृत करा लिये गये थे, परन्तु आचार संहिता के चलते हुए इस कार्यो का शुभारम्भ नहीं किया गया था, अब सभी कार्यो का शिलान्यास करके कार्य प्रारम्भ किये जा रहे हैं। अब शीघ्र ही आमजन को बेहतर सडकें, नालियां एवं मूलभूत आवश्यकताओं के लिये साधन मिलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित