नयी दिल्ली , अक्टूबर 28 -- जापान की इसुज़ु मोटर्स लि. की सहायक कंपनी, इसुज़ु मोटर्स इंडिया (आईएमआई) ने आंध्र प्रदेश के श्रीसिटी में स्थित आधुनिक कारखाने में वाहनों के विनिर्माण के 10 साल पूरे होने पर कहा है कि इस प्लांट ने इसुज़ु के घरेलू और विदेशी बाज़ारों के लिए सबसे बड़े मोनोज़ुकुरी मैन्युफैक्चरिंग बेस के रूप में अपनी पहचान बना ली है।

कंपनी बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दस वर्ष की यह यात्रा मेड-इन-इंडिया के तहत भारत के लिए और दुनिया के लिए हर कसौटी पर खरे उतरने वाले उत्पाद तैयार करने और उपलब्ध कराने के उसके विजन को भी दिखाता है, जिनमें पश्चिम एशिया (सऊदी अरब, बहरीन, कतर, कुवैत, ओमान और जॉर्डन) और एशिया (नेपाल, भूटान और बांग्लादेश) जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित