बेंगलुरु , जून 27 -- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने पहले मानवरहित गगनयान अभियान की तैयारियों के अंतिम चरण में है और इसके मानवरहित उड़ान की सटीक तारीखों की घोषणा शीघ्र ही की जायेगी।

इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मानवरहित गगनयान की पहली उड़ान अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की भारत की कोशिश में अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। यह देश की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान से पहले तीन मिशनों में से पहला मिशन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित