चेन्नई , मार्च 11 -- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अंतरिक्ष चिकित्सा और अनुसंधान में सहयोग के लिए एक फ्रेमवर्क समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते का उद्देश्य इसरो की प्राथमिकताओं के अनुरूप संयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देना है, ताकि मानव अंतरिक्ष मिशनों के दौरान स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके।

एमओयू पर ह्यूमन स्पेसफ्लाइट सेंटर के निदेशक दिनेश कुमार सिंह और एम्स के निदेशक डॉ. श्रीनिवास एम ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन भी उपस्थित थे।

इसरो के अनुसार लंबे समय तक चलने वाले मानव अंतरिक्ष मिशन जैसे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और चंद्रमा पर मानव मिशन में माइक्रोग्रैविटी और अंतरिक्ष के कठोर वातावरण के कारण कई चिकित्सीय चुनौतियां सामने आती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित