हैमिल्टन , नवंबर 01 -- इशान किशन (61), कप्तान श्रेयस अय्यर (50) और नमन धीर (33) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने रविवार को पांचवें टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य दिया।
आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 19 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिये। अभिषेक शर्मा (एक) और संजू सैमसन चार रन बनाकर आउट हुये। दोनों ही बल्लेबाजों को ऐडम मिल्न ने आउट किया। इसके बाद इशान किशन और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने पारी को संभाला तथा तेजी के साथ रन भी बटोरे। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट लिए 93 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर में ब्लेयर टिकनर ने इशान किशन को आउट कर साझेदारी का अंत किया। इशान किशन ने 32 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 61 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में मिल्न ने अपना अर्धशतक पूरा कर चुके श्रेयस अय्यर का शिकार कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 50 रन बनाये। उन्हें नेथन स्मिथ ने आउट किया। तिलक वर्मा छह रन बनाकर आउट हुये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित