हरारे , जुलाई 25 -- इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की शानदार अर्धशकीय पारी की बदौलत भारत ने शनिवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच विकेट पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आज यहां जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 रन के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (आठ) को ब्लेसिंग मुजारबानी ने आउट किया। वहीं विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (20) को रिचर्ड अंगारावा का शिकार बने। वैभव ने अपनी इस पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित