रोम , मई 11 -- अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने सोमवार को खेले गये मुकाबले में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन इवा जोविक को हराकर इटेलियन ओपन 2026 के क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली हैं। कोको गॉफ ने इटैलियन ओपन 2026 में वापसी करके जीत हासिल करने की आदत बना ली है, और आज का उनका राउंड ऑफ 16 का मैच भी कुछ अलग नहीं था। आज यहां अमेरिका की दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी ने एक सेट और मैच पॉइंट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन इवा जोविक को 5-7, 7-5, 6-2 से हराया। फोरो इटालिको स्टेडियम में दो घंटे, 45 मिनट तक चले जबरदस्त टेनिस मैच में गॉफ ने यादगार जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित