श्रीगंगानगर , मई 28 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने सी-ब्लॉक में स्वामी विवेकानंद पार्क के द्वार के सामने स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम को निशाना बनाया और पांच लाख रुपये चोरी करके ले गये।
पुलिस के अनुसार श्रीनंद टेक स्टोर के संचालक मोहित अग्रवाल निवासी सत्यमनगर ने शिकायत की है कि उसकी दुकान में तड़के करीब चार बजे तीन युवक पांच लाख रुपये नगद चोरी करके ले गये। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली क्षेत्र में ब्लॉक एरिया में पिछले डेढ़-दो महीने से लगातार दुकानों में चोरी की वारदातें हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित