प्रतापगढ़ , अक्तूबर 05 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा प्रत्याशी राधाकांत ओझा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता है।
प्रतापगढ़ जिले में पट्टी तहसील के रमईपुर दिशिनी गांव निवासी राधाकांत ओझा को भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया है। राधाकान्त उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे शिवकांत ओझा के छोटे भाई है। राधाकांत अपने चार भाइयों में तीसरे नम्बर पर है। सबसे बड़े प्रो. शिवकांत ओझा उत्तर प्रदेश में कई बार मंत्री रह चुके हैं। दूसरे नम्बर पर निशाकान्त ओझा तिलक कालेज के प्राचार्य पद से रिटायर है और सबसे छोटे भाई कलाकान्त ओझा हैं। इनके पिता भी प्राचार्य रहे थे।
भाजपा ने राधा कान्त ओझा को राज्य सभा का प्रत्याशी घोषित करके प्रताप गढ़ जिले का नाम रोशन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित