मुरैना , सितंबर 22 -- मध्यप्रदेश के मुरैना में मंगलवार को एक युवक की निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत होने के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा किया ओर प्रबंधन के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहराना गांव निवासी राहुल जाटव (27) का इंदौर में 17 सितंबर को एक सड़क हादसे में पैर टूट हो गया था। सोमवार को उसे मुरैना में गांधी निकेतन रोड स्थित बांदिल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने युवक के पैर का ऑपरेशन किया लेकिन रात में उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। प्रबंधन ने मरीज का चेकअप नहीं किया। आज सुबह युवक की मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप है कि युवक के पैर का ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने उसे ओवरडोज़ दिया था जिससे उसकी मौत हुई है। युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों के साथ हाथपाई भी की।हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है स्थिति पर नजर बनाए हुए है। परिजन अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित