प्रतापगढ़ , मार्च 25 -- उत्तरप्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में थाना मान्धाता पुलिस द्वारा अवैध संबंध के चलते हुई हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित अभियोग से संबंधित इनामिया अभियुक्त अतुल कुमार को आज बुधवार को थाना जेठवारा क्षेत्रान्तर्गत पुरवैष्णव तिराहे के पास से विधिवत गिरफ्तार किया गया है ,पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र मान्धाता के मिसिर पुर गांव के पूर्व प्रधान मुस्तफा गुलशन 18 मार्च 2026 को मोटर साइकिल से अपने घर से निकला था और वापस न लौटने पर उसके परिजनों ने गुम सुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी , 22 मार्च को मुस्तफा गुलशन का शव एक बोरे भरकर शारदा सहायक नहर में फेका हुआ पाया गया था ,मृतक के परिजनों ने इस मामले में प्रेमिका सुमन देवी सहित 3 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया कि मुस्तफा गुलशन का सुमन देवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और मुस्तफा गुलशन सुमन देवी से शादी करने का दबाव डाल रहा था। मुस्तफा गुलशन शादी शुदा था और उसके बच्चे भी है। सुमन देवी ने अपना पीछा छुड़ाने के लिए अपने घर पर बुला कर अपने दो सहयोगियों के साथ लोहे की पाइप से पीट कर मुस्तफा गुलशन की हत्या कर दी और शव को बोरे में भर कर नहर में फेक दिया था।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त अतुल कुमार निवासी ग्राम लेहरा थाना जेठवारा जनपद प्रताप गढ़ पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित