मुंबई , जुलाई 23 -- इनक्रेड एसेट मैनेजमेंट ने स्वास्थ्य क्षेत्र की सूचीबद्ध कंपनियों में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश का आंकड़ा पार कर लिया है।

कंपनी ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसके इनक्रेड हेल्थकेयर पोर्टफोलियो और इनक्रेड फोकस्ड हेल्थकेयर इक्विटी जैसे उत्पादों के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र की सूचीबद्ध कंपनियों में उसका निवेश 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। इसके साथ ही कंपनी देश के सबसे बड़े समर्पित हेल्थकेयर पीएमएस (पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सिस्टम) प्रदाताओं में से एक बन गयी है।

इनक्रेड ने एक फरवरी 2021 को हेल्थकेयर पीएमएस पहली बार पेश किया था। इसकी औसत वार्षिक वृद्धि दर अब तक 18.97 प्रतिशत रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित