नयी दिल्ली , जुलाई 10 -- भारतीय युवा कांग्रेस ने इथेनॉल ब्लेंडिंग (E20) नीति और कथित इथेनॉल घोटाले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।
रायसीना रोड स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय के बाहर आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने किया। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्री लाकड़ा ने केंद्र सरकार की E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि, "देश की जनता जानती है, इथेनॉल तो बहाना है, नितिन गडकरी जी को सिर्फ अपने बेटे को फायदा पहुंचाना है।" उन्होंने कहा कि सरकार ने इथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा देते समय दावा किया था कि इससे ईंधन सस्ता होगा और इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा, लेकिन आज इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल भी लगभग उसी कीमत पर मिल रहा है, जिस कीमत पर पहले सामान्य पेट्रोल उपलब्ध था। उन्होंने सवाल किया कि यदि इथेनॉल मिश्रण से लागत कम हुई है, तो उसका लाभ आम उपभोक्ताओं तक क्यों नहीं पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित