नई दिल्ली , अक्टूबर 15 -- इथियोपिया में गत 25 सितंबर की रात अगवा किए गए पंजाब के चार भारतीय नागरिकों को वहां की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सुरक्षित बचा लिया है।
इथियोपिया में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि चारों भारतीयों सुरक्षित हैं। भारतीय दूतावास ने उनकी रिहाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा।
भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने बुधवार को चारों भारतीय नागरिकों से मुलाकात की। इसके लिए दूतावास को उनसे मिलने की अनुमति मिली थी। अधिकारियों ने उन्हें जरूरी राजनयिक सहायता देने के साथ भारतीय भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं।
दूतावास अब चारों भारतीय नागरिकों की सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी प्रयास कर रहा है।
इन सभी को गत 25 सितम्बर को इथियोपिया में अगवा कर लिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित