नई दिल्ली , अप्रैल 25 -- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पंजाब किंग्स से आईपीएल मुकाबला शनिवार को हारने के बाद कहा कि यदि आप इतने सारे मौके गंवाते हैं तो हम हारने लायक हैं। दिल्ली ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को दो जीवनदान दिए और इसका फायदा उठाकर उन्होंने नाबाद 71 रन की मैच विजयी पारी खेली।
अक्षर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, ''विकेट को देखते हुए, अगर आप अपने बॉलर्स को सपोर्ट नहीं करते हैं और इतने सारे मौके गंवाते रहते हैं, तो मुझे लगता है कि हम हारने के लायक थे। यही मेन पॉइंट है। यह एक अच्छी पिच और छोटा ग्राउंड था, इसलिए छक्के तो लगने ही थे। हालांकि, जब मौके मिलते हैं और आप एक भी नहीं भुनाते हैं, तो आप मौके गंवा देते हैं, जैसा हमने आज किया। इस तरह के विकेट पर, अगर आप अपने बॉलर्स को सपोर्ट नहीं करते हैं, तो यह मुश्किल हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित