चंडीगढ़ , अगस्त 29 -- चंडीगढ़ वार्ड-35 के सेक्टर-49 स्थित इड्ब्ल्यूएस कॉलोनी में बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतों के समाधान के लिए सिटीजन फोरम वार्ड-35 के प्रधान एवं आम आदमी पार्टी के स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए. तंवर की ओर से बिजली बिल समस्या समाधान कैंप लगाया गया। कैंप में सीपीडीएल के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।
इस दौरान तंवर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिहाड़ीदार मजदूरों के घर, जहां केवल पंखे चलते हैं और कूलर तक नहीं है, वहां भी एक हजार रुपये से अधिक के बिजली बिल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में गरीब परिवारों के लिए इतना बिल चुकाना मुश्किल है। तंवर ने पंजाब में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलने का उल्लेख करते हुए चंडीगढ़ के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को भी राहत देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित