इटावा , अप्रैल 1 -- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में अपने भाई की हत्या के मामले में 10 साल की सजा काट रहे एक कैदी की उपचार के दौरान सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मौत हो गई।
केंद्रीय कारागार के अधीक्षक राजेश शुक्ला ने बताया कि धर्मेंद्र अपने भाई की हत्या के मामले में 10 साल की सजा केंद्रीय कारागार में काट रहा था। पिछले 7 दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई है जिसके बाद धर्मेंद्र को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित