नयी दिल्ली , मार्च 01 -- अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड ने रविवार को कहा कि इजरायल में उसके स्वामित्व वाला हाइफ़ा बंदरगाह सुरक्षित है और वहां काम करने वाले लोगों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं।
कंपनी ने उस बंदरगाह का परिचालन कर रही अपनी अनुषंगी हाइफ़ा पोर्ट कंपनी के हवाले से एक बयान में कहा कि वहां बंदरगाह का ढांचा पूरी तरह सुरक्षित है। अदानी पोर्ट के बयान में कहा गया है," हाइफ़ा पोर्ट कंपनी पुष्टि करती है कि उसके सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और बंदरगाह की सभी संपत्तियां और बुनियादी ढांचा पूरी तरह से सुरक्षित और परिचालन स्थिति में हैं।"अदानी पोर्ट ने कहा है कि बंदरगाह प्रशासन स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा है और परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्रालय के साथ घनिष्ठ समन्वय में है तथा उनके निर्देशों के अनुसार परिचालन कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित