वॉशिंगटन/तेल अवीव , फरवरी 28 -- इजरायल ने शनिवार को घोषणा की कि ईरान के खिलाफ उसके नवीनतम सैन्य अभियान को 'रोरिंग लॉयन' नाम दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

यह नामकरण जून में हुए 12 दिवसीय संघर्ष के दौरान स्थापित एक मिसाल का अनुसरण करता है, जब इजरायल के सैन्य अभियान को 'राइजिंग लायन' नाम दिया गया था।

फिलहाल कोई अन्य परिचालन विवरण जारी नहीं किया गया है लेकिन यह घोषणा क्षेत्र में सैन्य कार्रवाइयों के संबंध में इजरायल के रणनीतिक संदेशों की निरंतरता को दर्शाता है।

इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने आज कहा कि उनके देश ने ईरान के खिलाफ 'पूर्व-सचेत' हमले शुरू किये हैं और पूरे देश में आपातकाल लगा दिया है।

श्री काट्ज ने एक बयान में कहा, "इसके परिणामस्वरूप बहुत जल्द ही इजरायल और नागरिक आबादी के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका जतायी गयी है।"इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "पिछले कुछ मिनटों में पूरे इजरायल में सायरन की गूंज सुनी गयी और सेलुलर उपकरणों पर सीधे 'पूर्व-निर्देश चेतावनी' भेजा गया है ताकि लोग सुरक्षित स्थानों के करीब रहें।"ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले अमेरिका-ईरान के बीच जेनेवा में हाल ही में संपन्न हुए अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता के तीसरे दौर के एक दिन बाद हुए हैं। इन वार्ताओं से अमेरिकी हित के लिहाज से वांछित परिणाम नहीं निकले थे लेकिन दोनों पक्षों ने अगले सप्ताह वियना में तकनीकी स्तर की बैठक की अगली शृंखला की योजना बनायी थी।

ईरानी सरकारी मीडिया ने तुरंत इस बात पर ध्यान दिया कि अमेरिका के साथ बातचीत के बीच ईरान पर यह दूसरी बार हमला हुआ है। इससे पहले पिछले साल जून में इजरायल के साथ 12 दिवसीय संघर्ष हुआ था। इसका समापन ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के साथ हुआ था। शुक्रवार को जेनेवा में हुई बातचीत के बाद ईरान ने सकारात्मक रुख अपनाया था, जिसमें ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा था, "समझौता पहुंच के भीतर है, लेकिन केवल तभी जब कूटनीति को प्राथमिकता दी जाए।"उन्होंने कहा, "हमारे पास अभूतपूर्व समझौता करने का ऐतिहासिक अवसर है, जो आपसी चिंताओं को दूर करता है और आपसी हितों को प्राप्त करता है।"अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालांकि कहा था कि वह वार्ता की प्रगति से 'खुश नहीं' हैं। उन्होंने कहा, "वे मुख्य बात नहीं कहना चाहते- 'हमारे पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।"अमेरिका ईरान पर इस बात के लिए दबाव बना रहा है कि वह परमाणु हथियार कार्यक्रम कभी विकसित न करने पर सहमत हो। ईरान के इस आग्रह पर कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उपयोग के लिए है, श्री ट्रंप को ईरान पर फिर भी संदेह बना हुआ है।

पिछले कुछ हफ्तों में जब अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य संपत्तियां तैनात कीं तो ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने सख्त चेतावनी जारी की थी कि ईरान किसी भी हमले का करारा जवाब देगा।

इस बीच ईरानी समाचार एजेंसी इरना की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान और कतर के विदेश मंत्रियों ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाये रखने के लिए राजनयिक प्रयासों को जारी रखने के महत्व पर जोर दिया।

He also briefed his Qatari counterpart on the progress of ongoing nuclear negotiations between Iran and the United States.Both sides underscored the significance of maintaining the path of diplomacy as a means of safeguarding regional peace and stability.ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने नवीनतम क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी के साथ फोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान श्री अराघची ने क्षेत्र के देशों के सामूहिक और साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए अन्य क्षेत्रीय देशों के साथ कतर की प्रतिबद्धता की सराहना की।

उन्होंने अपने कतर समकक्ष को ईरान-अमेरिका के बीच चल रही परमाणु वार्ता की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की सुरक्षा के साधन के रूप में कूटनीति का रास्ता बनाये रखने पर जोर दिया।

अभी तक ईरानी मीडिया के अनुसार जानकारी में इजरायल ने सभी नागरिक उडानें रद्द कर दी हैं और सभी समारोह, शैक्षिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। तेहरान में विस्फोटों की गूंज सुनाई दी है। मेहराबाद हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया है। इसके अलावा तेहरान में सर्वोच्च नेता खामेनेई के कार्यालय के पास हमला हुआ है। श्री ख़ामेनेई फिलहाल तेहरान में नहीं, उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमला किया है। दोनों देशों के बीच हमले को देखते हुए कतर, यूएई, ओमान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद करने का आदेश जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित