, Feb. 28 -- तेहरान, 28 फरवरी (वार्ता /शिन्हुआ) इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई बड़े शहरों में हवाई हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई के कार्यालय को भी निशाना बनाया गया।

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने इन हमलों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा, "इजरायल ने अपने खिलाफ खतरों को समाप्त करने के लिए ईरान पर एहतियाती हमला किया है।"ईरानी मीडिया के अनुसार, राजधानी में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गयी और कुछ हिस्सों में धुआं उठता देखा गया। रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम एक हमला ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई से जुड़े कार्यालयों के निकट हुआ। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित