तेल अवीव , सितंबर 15 -- इजराइल की विपक्षी डेमोक्रेट्स पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति से चरमपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर के नेतृत्व वाली 'ज्यूइश पावर' पार्टी को 27 अक्टूबर के आम चुनाव से अयोग्य ठहराने की मांग की। पार्टी ने इसके लिए नस्लवाद भड़काने का आरोप लगाया है।

इजराइली चैनल 12 के अनुसार, याचिका में पार्टी पर लोकतंत्र, कानून के शासन और न्यायपालिका के अधिकार को कमजोर करने का भी आरोप लगाया गया है।

डेमोक्रेट्स ने कहा कि काहानिस्ट सांसदों ने राजनीतिक शक्ति और संसदीय छूट का इस्तेमाल अदालत के आदेशों की अवहेलना करने, सुप्रीम कोर्ट के अधिकार को चुनौती देने और 'हिंसक नस्लवाद' भड़काने के लिए किया। केंद्रीय चुनाव समिति ने अभी इस अनुरोध पर फैसला नहीं किया है।

श्री बेन-ग्विर ने इस कदम को खारिज करते हुए याइर गोलान के नेतृत्व वाली डेमोक्रेट्स पार्टी पर 'यहूदी-विरोधी' और 'इजराइल-विरोधी' होने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित