चंडीगढ़ , अक्टूबर 1 -- हरियाणा के इंद्री मे कांग्रेस की ओर से 5 अक्टूबर को इंद्री के एक निजी पैलेस में विशाल ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में कांग्रेस लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस इंद्री हलका अध्यक्ष सचिन कंबोज की देखरेख में होगा, जबकि कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. राजेश वैद्य अध्यक्षता करेंगे।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सचिन कंबोज के कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सम्मेलन में पूर्व मंत्री भीम सैन मेहता, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव नाहर सिंह संधू, पूर्व जिला पार्षद एवं पूर्व हलका अध्यक्ष कर्म सिंह खानपुर और युवा नेता यादवेंद्र श्योराण सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित