चंडीगढ़ , मई 09 -- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इंदौर में नगर निगम की व्यवस्थाओं और स्वच्छता मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने अटल परिषद सदन का निरीक्षण कर विधान सभा की तर्ज पर संचालित निगम सदन की कार्यप्रणाली को सराहा। इससे पहले उन्होंने उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी किए।
श्री कल्याण ने कहा कि इंदौर देश में स्वच्छता, सुशासन और मजबूत शहरी प्रशासन का आदर्श मॉडल बन चुका है। उन्होंने बताया कि यहां नगर निगम का सदन अध्यक्ष की अध्यक्षता में चलता है, जहां प्रश्नकाल, विकास कार्यों पर चर्चा और बजट सत्र विधान सभा की तरह आयोजित किए जाते हैं। निगम की पीएसी, अपील और मेंबर इन काउंसिल कमेटियां भी नियमित रूप से कार्य करती हैं।
उन्होंने इंदौर के स्वच्छता मॉडल, जनभागीदारी और आधुनिक तकनीक के समन्वय की प्रशंसा करते हुए कहा कि मजबूत स्थानीय निकाय जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हैं। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित