श्रीगंगानगर , जून 19 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर में एक युवक का शव बरामद हुआ है।
पुलिस सूत्रोंं ने शुक्रवार को बताया कि उसकी पहचान हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के ममेरां गांव निवासी सोनू (32) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर की आरडी 191 पुलिया के पास लोगों ने गुरुवार को एक शव तैरता देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव नहर से निकलवाया। आज सुबह उसके परिजन राजियासर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सोनू मजदूरी करता था और वह चार-पांच दिन से लापता था। वह अत्यधिक नशा भी करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित