श्रीगंगानगर , जुलाई 05 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को इंदिरा गांधी नहर नहर के किनारे कपड़े, चप्पल और अन्य सामान पड़े देखकर देखकर एक युवक के डूब जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखदेवराम उर्फ सुखी (32) नशे की हालत में नहर में जा गिरा होगा। घटना रामसिंहपुर क्षेत्र के चक 20 एएस के मोगा नंबर ए-127 आरडी पर हुई है, जहां इंदिरा गांधी नहर के दो केएएम पुल के पास युवक का व्यक्तिगत सामान मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नहर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

ग्रामीणों के अनुसार सुखदेवराम नायक पिछले कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा था। उसे अक्सर दौरे पड़ते थे। वह शराब के नशे में रहता था, जिसकी वजह से वह अकेले नहर के किनारे घूमता रहता था। नहर के तेज बहाव और गहरी खाई को देखते हुए उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सुखदेव की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित