श्रीगंगानगर , जून 11 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में इंदिरा नहर की 137 हेड शाखा के पास बुधवार को नहाते समय एक युवक की तेज बहाव में बहने से मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्शदीप सिंह (19) चक 20 एएस में मध्याह्न करीब 12 बजे अपने दोस्तों के साथ इंदिरा गांधी नहर की 137 हेड शाखा पर नहाने पहुंचा। दोस्तों के साथ खेल-खेल में नहाते हुए वह अचानक गहरे पानी में चला गया। गहरे में जाने से वह डूब कर तेज धारा में बह गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटनास्थल पर पुलिस, जल संसाधन विभाग और नागरिक सुरक्षा विभाग के दल मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। बहाव वाले इलाकों में घंटों खोजबीन की। रात भर चली तलाश में कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह फिर बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। आज सुबह चक 8 ए मोघे के पास, घटनास्थल से काफी दूरी पर अर्शदीप का शव बरामद हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित