जयपुर , अप्रैल 27 -- भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) मंगलवार को यहां अपने राजस्थान चैप्टर का शुभारंभ करेगा।
आईएसीसी के अनुसार इस अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगी जबकि अमेरिकी दूतावास के वाणिज्यिक मंत्री काउंसलर जोनाथन हेइमर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, प्रमुख उद्योगपतियों, उद्यमियों और व्यापारिक समुदाय के सदस्य शामिल होंगे। आईएसीसी के इस नए चैप्टर का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए एक समर्पित मंच तैयार करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित