जकार्ता , जून 17 -- इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में एक सोने की अवैध खदान में भूस्खलन से तीन खनिकों की दबकर मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन मंगलवार को आचेह जया जिले में एक ऑयल पाम बागान में हुआ जहां खनिक हाथ से गड्डा खोद कर खनन कर रहे थे।

आचेह जया पुलिस के जूलियन ज़ैरी ने कहा कि पीड़ित खदान में गैर-कानूनी खनन कर रहे थे।

अधिकारियों ने कहा कि घटना से लगभग छह दिन पहले से गैर-कानूनी खनन चल रहा था।

निवासियों को पहले ही इलाके में खनन के खिलाफ चेतावनी दी गई थी और गैर-कानूनी कामों को रोकने की कोशिशें चल रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित