रायपुर , जुलाई 07 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से सम्मानित किए जाने पर बधाई देते हुए इसे प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव का क्षण बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, सशक्त कूटनीति तथा भारत-इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयासों का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित