नयी दिल्ली , अक्टूबर 03 -- नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई) ने शनिवार को इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और मतदान के अधिकार की सुरक्षा की मांग की।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि हनुमान पांडे ने कहा कि निर्वाचन आयोग संवैधानिक संस्था है और उसकी जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक मतदान अधिकार की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों को लेकर उठ रहे सवालों पर जनता स्पष्ट जवाब चाहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित