नयी दिल्ली , मई 04 -- चांदनी चौक से भारतीय जनता जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति देश की जनता का अटूट विश्वास बताया है और कहा है कि इंडिया गठबंधन अब बिखरता हुआ नजर आएगा।
श्री खंडेलवाल ने सोमवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रही मतगणना के रुझानों पर यहां प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पाँच राज्यों के चुनाव परिणाम एक बार फिर यह स्पष्ट कर देंगे कि श्री राहुल गांधी के करिश्माई नेतृत्व में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा और तथाकथित 'इंडिया गठबंधन' पूरी तरह बिखरता हुआ नज़र आएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित