चंडीगढ़ , फरवरी 26 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि नयी दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) कार्यकर्ताओं का व्यवहार अत्यंत निंदनीय रहा है। उन्होंने कहा कि इस आचरण से वैश्विक मंच पर भारत की छवि को ठेस पहुंची है।

मुख्यमंत्री राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विश्वस्तरीय एआई शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न देशों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ऐसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अभद्र व्यवहार देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा करने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित