नयी दिल्ली , फरवरी 15 -- राजधानी में सोमवार से शुरू हो रहे वैश्विक एआई सम्मेलन- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले, सबके लिए एआई, महिलाओं द्वारा प्रस्तुत एआई समाधान तथा युवा एआई- इन तीन प्रमुख श्रेणियों में वैश्विक प्रतिस्पर्धाओं के अंतिम राउंड में स्थान पाने वाली इकाइयों की सूची जारी कर दी गयी है।
सम्मेलन से पहले आयोजित ग्लोबल इम्पैक्ट चैलेंज - एआई फॉर ऑल, एआई बाय हर और युवाआई का उद्देश्य विश्व स्तरीय प्राथमिकताओं की तरह ही अनुरूप नवीन और प्रभावशाली एआई समाधानों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्राैद्याेगिकी मंत्रालय ने बताया कि एआई समाधानों की इस प्रतिस्पर्धा में 60 से अधिक देशों से 4,650 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जो मजबूत अंतरराष्ट्रीय भागीदारी को रेखांकित करता है।
विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और उद्योग जगत के अग्रणी लोगों द्वारा किए गए गहन बहुस्तरीय मूल्यांकन के बाद, सभी चुनौतियों में भाग लेने वाली शीर्ष 70 टीमों को फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है। वे 16 और 17 फरवरी को भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में आयोजित शिखर सम्मेलन के भव्य समापन समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह में अपने समाधान प्रस्तुत करेंगी।
सभी के लिए एआई प्रतिस्पर्धा में 60 से अधिक देशों से 1,350 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें स्वास्थ्य सेवा, कृषि, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता, शासन, शिक्षा और वित्तीय समावेशन जैसे क्षेत्रों में लागू किए जा सकने वाले एआई समाधानों पर ध्यान केंद्रित किया गया था । शीर्ष 20 फाइनलिस्ट एआई-संचालित संक्रमण स्क्रीनिंग, मृदा बुद्धिमत्ता और जलवायु जोखिम विश्लेषण से लेकर डिजिटल स्वास्थ्य निदान, साइबर सुरक्षा, औद्योगिक दक्षता, सुलभ शिक्षा प्रौद्योगिकियों और एआई-सक्षम शासन प्रणालियों तक, उच्च प्रभाव वाले और वास्तविक दुनिया में उपयोग किए जाने वाले अनुप्रयोगों को दर्शाते हैं।
एआई बाय एचआर में 50 देशों से 800 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए । इसका उद्येश्य बुद्धिमत्ता में महिलाओं के नेतृत्व वाले नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है। इस वर्ग में शीर्ष 30 फाइनलिस्ट स्वास्थ्य सेवा, स्थिरता, वित्तीय समावेशन, कार्यबल विकास, शिक्षा, कृषि और डिजिटल कॉमर्स में प्रभावशाली एआई समाधान चलाने वाली महिला उद्यमियों पर प्रकाश डालते हैं।
युवा एआई ग्लोबल यूथ चैलेंज, जिसे 38 देशों से 2,500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, 13 से 21 वर्ष की आयु के युवएआई लीडर्स की नवाचार और समस्या-समाधान क्षमताओं को दर्शाता है। शीर्ष 20 फाइनलिस्ट सार्वजनिक स्वास्थ्य, कृषि, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता, सुलभता, स्मार्ट मोबिलिटी और डिजिटल विश्वास जैसे क्षेत्रों में एआई का उपयोग कर रहे हैं। युवाआई वैश्विक स्तर पर उभरती प्रतिभाओं को दर्शाता है, जो सामाजिक आवश्यकताओं और विकासात्मक प्राथमिकताओं के अनुसार युवा नेतृत्व वाले नवाचार को पोषित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
तीनों श्रेणियों में शीर्ष 70 टीमें आगामी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अपने समाधानों का प्रदर्शन करेंगी , जहां वे नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, निवेशकों और शिक्षाविदों के साथ जुड़ेंगी। उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर अपने नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए मान्यता और सहयोग प्राप्त होगा। वैश्विक स्तर पर मिली मजबूत प्रतिक्रिया भारत की जिम्मेदार एआई नवाचार के केंद्र के रूप में बढ़ती भूमिका को रेखांकित करती है, जो 'लोग, ग्रह और उन्नति' की दृष्टि पर आधारित है ।
सभी के लिए वर्ग में चयनित शीर्ष 20 एआई में ए वन (भारत), बायोम मेकर्स इंक (बीक्रॉप) (अमेरिका) ,कार्बजेम इंक. (बीआईटीटीई) (जापान), कोरई स्टैक (भारत), क्रॉपस्कैन स्मार्ट फार्मिंग आईओटी टेक्नोलॉजी (केन्या), एलीमेंटेक सर्कल प्राइवेट लिमिटेड (भारत), इन्फियस हेल्थ (कैमरून) , फोरस हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड (भारत) , हेलिओस 2.0 (थिंकरबेल लैब्स) (भारत) ,इन्फीहील हेल्थटेक (भारत),इंटेल्लो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड (भारत), किडाउरा इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड (भारत) , मधुनेत्रएआई (भारत),वन ग्लोबल मेडिकल टेक्नोलॉजी (हीलियम हेल्थ) (नाइजीरिया) , परसेप्ट सीटीईएम (भारत), रेजिलिएंस360 (भारत) , सैटसोर्स (सैटश्योर) (भारत), टॉर्चिट इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (भारत), वज्र ग्लोबल कंसल्टिंग सर्विसेज एलएलपी (भारत) और वायसा (भारत) को स्थान मिला है।
एआई बाय हर - इस वर्ग के शीर्ष 30 फाइनलिस्टों में जेको एआई, मैजिकरोल एआई, ओपन लिंक्स फाउंडेशन (विनोबा),सोडाइट, पेरीविंकल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (स्मार्ट स्कोप(R) सीएक्स) , शब्द एआई , गूई एआई (अमेरिका)हैप्पीकिड्स एआई (लक्ज़मबर्ग) , वोलर अल्टा , एज़ो एआई , इंटेलेहेल्थ - आयु 2.0 , न्यूरा एआई , रेमिडियो मेडियोसएचआई, लाइटबीज़ - एबलक्रेडिट, एनवीबीएस (केएनके स्क्वायर) , ईज़ीस्पीच (उज़्बेकिस्तान) , प्रोजेक्ट राइज़ (केन्या) , फार्मरलाइफ़लाइन (केन्या), सुपरह्यूमन रेस फाउंडेशन , प्रोसिकल (वॉयस-एआई ओआरएफ असेसमेंट), वर्डवर्क्स एआई, इकोरेटिंग्स, टैलेंटी (पोलैंड), टॉप पेरेंट, मेवनएआई , वैसर लैब्स ,अश्विन एआई , सिवी एआई और कैंडिड एआई, डेटा पिजन (अमेरिका) को चुना गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित