नयी दिल्ली , अगस्त 28 -- प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो की कॉर्पोरेट वेंचर कैपिटल शाखा इंडिगो वेंचर्स ने विमानन कारोबार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को एआई कंपनी सर्वम में निवेश किया।
कंपनी ने बताया कि यह निवेश सर्वम के सीरीज बी फंडिंग राउंड के तहत किया गया है। यह इंडिगो और सर्वम के बीच पहले से मौजूद साझेदारी को और मजबूत करता है। दोनों कंपनियां एआई तकनीकों के माध्यम से एयरलाइन में ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने, कर्मचारियों को अधिक सक्षम बनाने और जटिल परिचालन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। यह निवेश इंडिगो में एआई आधारित नवाचार और परिचालन उत्कृष्टता को गति देने के लिए एक दीर्घकालिक मंच तैयार करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित